श्री अमित दीक्षित “राम जी”(राष्ट्रीय सचिव)

संस्कृति, साधना और संकल्प का जीवंत स्वर

About

रंगमंच, फिल्म व धारावाहिकों में निर्देशक, अभिनेता, गायक, नाट्य लेखन, गीत लेखन, संगीतकार, नृत्य निर्देशक के रूप में 800 से अधिक प्रस्तुतियों द्वारा सक्रिय।

पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद के रूप में “राम जी” नाम प्राप्त हुआ।

राजभवन, उत्तर प्रदेश में विशेष प्रस्तुति के रूप में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन चरित्र पर आधारित संगीतमय विशेष प्रस्तुति “विश्व स्वर, अटल अमर” का मंचन।

कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में अभिनय, गायन व नृत्य प्रशिक्षक के रूप में 5 वर्ष हेतु अनुबंधकर विशेष आमंत्रण।

2018 में मृतप्राय विधा “नौटंकी” को जीवंतता प्रदान करने हेतु संगीत नाटक अकादमी सम्मान, उ.प्र. सरकार द्वारा प्राप्त हुआ इसके सहित अनेकानेक राष्ट्रीय सरकारी व गैर सरकारी सम्मान मिले।

बिट्स पिलानी बिरला कॉलेज, राजस्थान, पदातिक कोलकाता, रंगशाला मुंबई, कानपुर विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान अयोध्या, भातखंडे संस्कृति महाविद्यालय, संस्कृत संस्थान उत्तर प्रदेश, पावर ग्रिड भारत सरकार में प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया।

9 देशों के साथ कला का अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।

अनेक मसाला फिल्मों “यहां सभी ज्ञानी हैं”, “दरकार” सहित अनेकानेक फ़िल्मों व धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

विश्व योग दिवस पर संपूर्ण भारतवर्ष के दूरदर्शन केंद्रों पर स्वलिखित व निर्देशित संगीतमय प्रस्तुति “योगामृत” व भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित “कान्हा से द्वारकाधीश” का लाइव प्रसारण।

ताज महोत्सव, कुंभ महोत्सव, मगहर महोत्सव, दीपोत्सव, रामायण कॉन्क्लेव, भारत नेपाल मैत्री महोत्सव, बुद्ध महोत्सव, अटल महोत्सव, दीन दयाल उपाध्याय स्वर्ण जयंती महोत्सव, भारत रंग महोत्सव, सिंहस्थ उज्जैन महोत्सव, नैमिषारण्य महोत्सव, गोरखपुर महोत्सव, डलमऊ महोत्सव जैसे संपूर्ण भारत के अनेकानेक महत्वपूर्ण महोत्सव में सैकड़ों कलाकारों की टीम के साथ संगीतमय प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।

संस्कार भारती, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वदेशी जागरण मंच, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, भारत रक्षा मंच, अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाएं, मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाएं, भारतीय केसरिया वाहिनी, अखिल भारतीय विज्ञान दल, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज, मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संरक्षक व राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रमुख।

भारतीय संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु नई पीढ़ी में सनातन संस्कार एवं संस्कृति के संचार एवं संवर्धन हेतु अवधपुरी से जनकपुरी, श्रीराम सहस्त्रनाम कान्हा से द्वारकाधीश, विश्व स्वर अटल अमर, लवकुश, सरदार वल्लभभाई पटेल, दीन–जन प्यारे, भारत का बाजू अल्लूरी सीताराम राजू, अहिल्याबाई होलकर, बिरसा मुंडा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, महाराणा प्रताप, वीर विक्रमादित्य, शिवाजी महाराज के जीवन व्यक्तित्व पर अनेकानेक संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति का प्रचार व प्रसार किया।

“अखिल भारतीय संस्कृति महापरिषद” व “सत्य समर्पण ह्यूमैनिटी फाउंडेशन” के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Vision & Mission

भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक जीवंत, सशक्त और प्रेरणादायी रूप में पहुँचाना।
कला को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और नैतिक जागरण का माध्यम बनाना।

मृतप्राय एवं पारंपरिक कलाओं जैसे नौटंकी एवं लोकनाट्य को आधुनिक शैली में पुनर्जीवित कर
भारतीय विरासत को सशक्त करना।

अभिनय, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवा पीढ़ी को
राष्ट्र उन्मुख कला नेतृत्व हेतु प्रेरित करना।

Key Areas of Work

  • रंगमंच, नाट्य एवं लोककलाओं का संरक्षण और संवर्धन
  • मृतप्राय विधाओं जैसे नौटंकी एवं पारंपरिक मंचीय कला का पुनर्जीवन
  • अभिनय, गायन, नृत्य एवं निर्देशन में युवा पीढ़ी का प्रशिक्षण
  • भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार
  • महापुरुषों एवं राष्ट्रीय नायकों पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियाँ
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय कला का प्रतिनिधित्व
  • सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता अभियान
  • योग, पर्यावरण एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों का आयोजन
  • सांस्कृतिक संस्थाओं का निर्माण एवं संगठन विस्तार
  • समाज में राष्ट्र चेतना एवं सांस्कृतिक आत्मगौरव का जागरण

“कला मेरे लिए केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की चेतना को जागृत करने का संकल्प है।”

Contact Office

Address: Abhinav Bharat Party, 4/17 Balraj Khanna Marg, East Patel Nagar, Delhi- 110008

Email: office@abhinavbharatparty.org

Phone: 011-41552262, +91-9810158801